Home KORBA राखड़ परिवहन और जजर्र सड़क को लेकर धरना प्रदर्शन, देखिए वीडियो

राखड़ परिवहन और जजर्र सड़क को लेकर धरना प्रदर्शन, देखिए वीडियो

0
107

राखड़ परिवहन और जजर्र सड़क को लेकर धरना प्रदर्शन
देखिए वीडियो

नगर निगम कोरबा के वार्ड 9 सीतामणी और वार्ड नम्बर 10 भिलाई खुर्द के पार्षद समेत गांव के लोगों ने एसईसीएल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

खदान के अंदर राखड़ परिवहन बंद करवा दिया गया है। जिसके कारण अंदर और बाहर वाहनों की लंबी कतार लग गई है

घटना की सूचना पर पुलिस बल घटनास्थल पहुंच गया हैं

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि नियम विरुद्ध राखड़ का परिवहन किया जा रहा है । राखड़ डंप करने के बाद मिट्टी फीलिंग नहीं की जा रही है ना ही पानी का छिड़काव किया जा रहा है जिसके चलते राखड़ उड़ रही है जिससे कई तरह की परेशानियों का सामना लोगो को करना पड़ रहा है

गौ माता चौक से लेकर बरबसपुर मुख्य मार्ग तक भारी वाहनों के चलते सड़क जर्जर हो गई है जिसके चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं।

पार्षद के नेतृत्व में लोगों ने मांग की है कि सड़क की मरम्मत और नियम के तहत राखड का परिवहन किया जाए नही तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा