
रविंद्र यादव ने नदी में तैर कर बचाई अपनी जान
मछली पकड़ने गए थे तीन दोस्त, पानी बढ़ने पर एक लापता
कोरबा जिले के लोटलोता इलाके में हाल ही में हुई बारिश के दौरान मछली पकड़ने के लिए नाव से गए तीन लोग फंस गए। इनमें से दो तुरंत निकल गए जबकि उनका तीसरा सहयोगी रविंद्र यादव का कुछ पता नहीं चला। कई घंटे तक नहीं मिलने पर आशंका जताई जा रही थी कि वह नदी में डूब गया होगा। लेकिन काफी समय के बाद रवींद्र सही सलामत वापस आ गया। बताया गया कि हसदेव में अचानक पानी बढ़ने पर उसके सामने दिक्कत आ गई थी। उसे तैरना आता था और उसने भरपूर हिम्मत दिखाते हुए नदी के बड़े हिस्से को पार करते हुए अपनी जान बचा ली।




