युवक पर हमलाकर नकदी और मोबाइल की लूट
घायल युवक को अस्पताल में कराया गया है भर्ती
देखिए वीडियो
चार दोस्तों के साथ विकास यादव दर्री डेम के पास व्यू प्वाइंट गया था ।उसके चारों दोस्त वापस लौट आए ,लेकिन विकास वहीं बैठा रह गया ।थोड़ी देर बाद दो लोग मुंह पर गमछा बांधे आए और उस पर डंडे से हमला कर दिया। ₹15000 नगद और दो मोबाइल लूट कर युवक फरार हो गए। 15 ब्लॉक कॉलोनी निवासी विकास किसी तरह अपनी कार से बालको नगर थाना पहुंचा और घटना की सूचना दी ।उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है




