युवक पर जानलेवा हमला, पीड़ित अपोलो अस्पताल में भर्ती पुरानी रंजिश को लेकर किया गया हमला, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

0
56

युवक पर जानलेवा हमला, पीड़ित अपोलो अस्पताल में भर्ती पुरानी रंजिश को लेकर किया गया हमला, परिजनों ने की कार्रवाई की मांगScreenshot 20250616 105303 Gallery

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम नरियरा में 13 जून 2025 की शाम एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते हमला कर दिया गया। पीड़िता फुलेशरी बाई चौहान ने थाना मुलमुला में दर्ज कराए आवेदन में बताया कि उसका पुत्र अजय चौहान मजदूरी पर बुंदरू श्रीवास के साथ गया था। शाम करीब 4 बजे गांव के सोनू यादव और अजय निर्मलकर ने अजय पर शराब दुकान के पास जानलेवा हमला कर दिया।

घटना के दौरान आरोपियों ने अश्लील गालियां दीं और कांच की शीशी व हाथ मुक्कों से मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाई। घटनास्थल पर मौजूद मनीष चौहान और बुंदरू श्रीवास ने बीच-बचाव किया और घायल अजय को परिजन अकलतरा अस्पताल ले गए, जहां से उसे अपोलो अस्पताल, बिलासपुर रेफर किया गया।

मामले में पुलिस ने धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवार न्याय और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है।