छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर स्थित भवानी नगर इलाके में एक युवक आदि राजपूत का अपहरण करने की कोशिश की गई. बाइक में आए लोग उसे अपहरण कर ले जाते इससे पूर्व ही स्थानीय लोग आ गए. भागते भागते अपहरणकर्ता आदि राजपूत को पीट-पीटकर घायल कर गए. युवकों ने ऐसा क्यों किया यह जानकारी पुलिस जांच के बाद ही मिलेगी



