युवक की तालाब में तैरते मिली संदिग्ध लाश,
सुबह नहाने आये लोगो की पड़ी नजर तो मचा हड़कप,
मौत का कारण अब तक स्पष्ट नही
कोरबा के दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिका के प्रतीक्षा बस स्टैंड के पास तालाब में आज सोमवार की सुबह एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला ।जैसे ही लोगों को जानकारी हुई तालाब के पास बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई ।मौके पर पुलिस भी पहुंची हुई है मृतक की पहचान 25 वर्षीय संतोष सिंह उरांव निवासी बेलटिकरी बस्ती के रूप में हुई।
दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि घटना के सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पहचान कार्यवाही करने के बाद परिजनों का बयान दर्ज किया गया है आगे की कार्यवाही जारी है उसकी मौत कब कैसे और किन परिस्थिति में हुई है यह अभी जांच का विषय है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।




