Home Astrology यादव समाज ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का किया ऐतिहासिक...

यादव समाज ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का किया ऐतिहासिक स्वागत प्रदेश के कोने-कोने से आए यादवो ने किया गजेंद्र का सम्मान देखिए वीडियो

0
65

यादव समाज ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का किया ऐतिहासिक स्वागत

प्रदेश के कोने-कोने से आए यादवो ने किया गजेंद्र का सम्मान

देखिए वीडियोIMG 20250831 WA00711 2

छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार द्वारा दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर सर्व यादव समाज ने गजेंद्र यादव का ऐतिहासिक स्वागत व सम्मान किया। राजनांदगांव महापौर मधुसूदन यादव ,चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, चिरमिरी महापौर रामनरेश यादव सहित विभिन्न पदों पर विराजमान यादवों की उपस्थिति में समाज के पदाधिकारियो और सक्रिय कार्यकर्ताओं ने गजेंद्र यादव का आत्मीय स्वागत किया

राजधानी रायपुर का पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम उस समय का साक्षी बना जब सर्व यादव समाज ने अपने समाज के गजेंद्र यादव को सम्मानित किया। भारतीय जनता पार्टी के एकमात्र भाजपा विधायक गजेंद्र यादव को मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग प्रदेश के 35 लाख यादवों द्वारा किए जाने के बाद जब विष्णु देव साय सरकार में गजेंद्र यादव को शामिल किया गया तो यादव समाज की खुशी का ठिकाना ना रहा। प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु के नेतृत्व में गजेंद्र यादव का स्वागत करने का निर्णय लिया गया और फिर तिथि और स्थान तय होने के पश्चात पूरे प्रदेश से यादव समाज के पदाधिकारी रायपुर पहुंचे। यहां सब ने गजेंद्र यादव का स्वागत और सम्मान किया

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद और राजनांदगांव महापौर मधुसूदन यादव ने खुशी व्यक्त करते हुए भाजपा संगठन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आह्वान किया कि यादव समाज के लोग एकजुट रहकर प्रदेश के विकास में अपनी भूमिका निभाते रहे। मधुसूदन यादव ने यादव बिरादरी के स्वर्णिम इतिहास का वर्णन करते हुए सबसे आग्रह किया कि वह शिक्षा के प्रति जागरूकता दिखाते हुए कुरीतियों से बचकर आगे बढ़े।

चंद्रपुर से कांग्रेस विधायक रामकुमार यादव ने इस स्वागत समारोह में अपने व्यवहार और उद्बोधन से सब का दिल जीत लिया ।उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के विधायक है लेकिन जहां यादव समाज की बात आती है वह समाज के साथ खड़े होकर उसके उत्थान के लिए किए जाने वाले प्रत्येक कार्य में तन मन धन से सहयोग करते हैं

सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का स्वागत करते हुए विश्वास जताया की यादव समाज की जागरूकता और एकता यूं ही बरकरार रहेगी और हम सब मिलकर समाज के उत्थान के साथ ही प्रदेश के विकास में अपना योगदान देते रहेंगे।

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के स्वागत सम्मान समारोह में अर्जुंदा के कलाकारों ने ऐसा समां बांधा कि लोग वाह वाह कह उठे

सम्मान समारोह में चिरमिरी महापौर रामनरेश यादव ,पत्रकार कमलेश यादव ,सरगुजा जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव सहित समाज के अन्य लोग मचासीन थे।