यादव समाज द्वारा मनाई गई जन्माष्टमी
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और यादव समाज के अध्यक्ष रहे मौजूद
देखिए वीडियो
भारतवर्ष में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है, इसी क्रम मे बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर स्थित प्राचीन श्री कृष्ण मंदिर पर यादव समाज द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया, सुबह से भगवान श्री कृष्ण का जलाभिषेक कर भजन कीर्तन सामाजिक कार्यक्रम सम्मान सहित अनेक कार्यक्रम संपन्न हुआ. दोपहर को शोभा यात्रा के दौरान समाज के युवाओं के द्वार शहर में जगह-जगह मटका फोड़ आयोजन किया गया। भगवान श्री कृष्ण की शोभा यात्रा के दौरान, समाज के छोटे बच्चों को राधा कृष्ण के वेशभूषा में तैयार किया गया था वहीं डीजे के धुन पर समाज के युवक युवती, महिला और बच्चों द्वारा झूमते हुए मंदिर परिसर से भगवान श्री कृष्ण की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई,जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस श्री कृष्ण मंदिर लौटी जहां भंडारे का आयोजन हुआ. जिसमें नगर के जनता ने भोग प्रसाद ग्रहण किया।
श्री कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी पर्व के शुभ अवसर पर रमेश यदु, प्रदेश अध्यक्ष सर्वयादव समाज छत्तीसगढ़ एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव भी शामिल हुए और समाज के लोगों को एवं प्रदेश के जनता को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए मंदिर में निर्माण कार्य कराए जाने की घोषणा की




