यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए सभी डिब्बों में सीसीटीवी कैमरे लगाएगा रेलवे : रेलमंत्री वैष्णव
नयी दिल्ली। यात्री सुरक्षा बढ़ाने के मकसद से रेलवे के सभी 74 हजार डिब्बों और 15 हजार इंजन में सीसीटीवी कैमरे लगाने का आदेश रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिया है।
रेल मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, वैष्णव और केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने उत्तर रेलवे में परीक्षण के आधार पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के लाभों की समीक्षा की, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया।
यात्रियों की गोपनीयता बनाए रखने के लिए दरवाजों के पास सामान्य आवागमन क्षेत्र में कैमरे लगाए जाएंगे।
रेलवे के प्रेस नोट में कहा गया है, ‘‘केंद्रीय रेल मंत्री ने सभी 74 हजार डिब्बों और 15 हजार इंजनों में सीसीटीवी कैमरे लगाने को मंजूरी दे दी है। प्रत्येक रेलवे कोच में चार सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिनमें से प्रत्येक प्रवेश मार्ग पर दो कैमरे होंगे।’’
बयान में कहा गया, “प्रत्येक इंजन में छह सीसीटीवी कैमरे होंगे। इसमें इंजन के आगे, पीछे और दोनों तरफ एक-एक कैमरा शामिल होगा
- Astrology
- crime
- JOB
- KORBA
- Uncategorized
- खेल
- छत्तीसगढ़
- ज़रा हटके
- जीवन शैली
- ज्ञान विज्ञान
- ज्योतिष
- ट्रैंडिंग
- देश दुनिया
- धर्म
- मनोरंजन
- राम मंदिर
- वीडियो
- व्यापार
- सेहत
- ख़ास ख़बर



