spot_img

मौसम की मार:झड़ रहे टमाटर के फूल, 75% उत्पादन घटा; एक माह में 6 गुना बढ़े दाम

Must Read

ACN18.COM बालोद/एक मार्च से लेकर 10 मई तक गर्मी के सीजन का 72 दिन गुजर चुका है। इस बार अप्रैल में ही पारा 43 डिग्री पर पहुंचने के साथ ही 37 साल का पुराना रिकॉर्ड टूट चुका है। आगे असानी तूफान कमजोर होने से पारा 43 डिग्री पहुंचने के साथ ही गर्मी बढ़ने का अनुमान है। झुलसाने वाले इस मौसम का असर सिर्फ लोगों पर ही नहीं बल्कि फल, फूल, सब्जियों व फसलों पर भी पड़ रहा है। जिससे प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से लोग भी प्रभावित हो रहे है, क्योंकि उत्पादन कम होने से दाम बढ़ रहा है।

- Advertisement -

एक माह में टमाटर का दाम 6 गुना बढ़ गया है। गर्मी का पेड़, पौधों पर असर हो रहा है। अर्जुन्दा के किसान गोविंदा पटेल ने बताया कि परसतराई-अर्जुन्दा मुख्य मार्ग किनारे 11 एकड़ रकबे में टमाटर व लौकी लगाया हूं, अभी तेज गर्मी व अन्य कारण से उत्पादन में 75% की कमी आई है, फूल बन रहे लेकिन फल नहीं, जिसमें फल आ रहा है, वह छोटा है।

पहले एक दिन में जितने कैरेट टमाटर भेज रहे थे, उसके लिए अब 4-5 दिन का समय लग रहा। दूसरे राज्य से ट्रेन फिर रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव होते हुए वाहनों के माध्यम से टमाटर यहां पहुंचता है। जिसके चलते दाम बढ़ जाता है। अभी इसके दाम कम होने की उम्मीद कम है।

तेज गर्मी का फल, फूल, सब्जियों पर सामान्य असर
1.
 गर्मी ज्यादा होने व पानी की कमी से मुरझाने की समस्या, फूल झड़ जाते है, पत्ते झुलस जाते हैं।
2.आम पेड़ में लगे फल में दरार आना या फटना, टूटकर गिर जाना।
3. सब्जी हो या फल, पानी की कमी व ज्यादा गर्मी से उत्पादन में 15-20% कमी आती है।
4. प्री मैच्योर यानी समय से पहले पकना शुरू हो जाता है। जिससे नुकसान होता है।
5. फूलों की क्वालिटी पर असर पड़ता है, जिस कारण मार्केट वैल्यू घट जाती है।
6. फल, फूल गलने की स्थिति से उत्पादन पर असर पड़ता है।

जानिए, अधिकांश सब्जियां, फल व फूल 40 डिग्री पर ही सुरक्षित

  • टमाटर के लिए 35 से 39 डिग्री तक तापमान अनुकुल है। लेकिन अभी 40 डिग्री से ज्यादा है। जिसका असर लालीपन यानी लाइकोपिन नहीं हो पा रहा। फूल झड़ रहे, फल छोटा व कमजोर निकल रहा।
  • धनिया के लिए 25 से 35 डिग्री तक तापमान अनुकुल है। लेकिन इससे ज्यादा होने से बढ़वार कम हो रहा है। लिहाजा उत्पादन में 20-30% की कमी आई है।
  • गेंदा फूल के लिए 25 से 32 डिग्री तक तापमान अनुकुल है। ज्यादा होने की स्थिति में कीड़े लगना शुरू होता है। जिससे बढ़वार (ग्रोथ) कम हो रही है।
  • लौकी के लिए 35-40 डिग्री तक तापमान अनुकुल है। इससे ज्यादा होने पर भी तापमान सह लेता है, लेकिन फूल झड़ने, फल अविकसित होने की शिकायत रहती है।
  • तोरई के लिए 40 से 42 डिग्री तक तापमान अनुकुल है। गर्मी सीजन में उत्पादन में कमी आती है। गलका ठीक रहता है।
  • भिंडी के लिए 35 से 42 डिग्री तक तापमान अनुकुल है। इसलिए गर्मी में उत्पादन पर असर नहीं पड़ता है।
  • आम के लिए 35 से 43 डिग्री तक तापमान अनुकुल है। पानी, खाद नियमित न मिलने से कीड़ा व अन्य बीमारी लगने से उत्पादन कम होता है।
  • नींबू के लिए 26 से 40 डिग्री तक तापमान अनुकुल है। इसलिए गर्मी में ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। गर्मी बढ़ने से नींबू के पौधों का ग्रोथ रुक जाता है।
  • भाजी के लिए 30 से 40 डिग्री तक तापमान अनुकुल है। पटवा, अमारी, चेच, कांदा, पालक भाजी को गर्मी में अधिकांश लोग अपने घर में लगाते है। नियमित पानी न मिलने पर उत्पादन पर असर पड़ता है।
  • कद्दू कुम्हड़ा के लिए 35-40 डिग्री तक तापमान अनुकुल है। इससे ज्यादा पारा होने के बाद भी सहन करने की क्षमता रहती है। कभी कभार ही फल, फूल झड़ने की शिकायत आती है। बारिश व गर्मी दोनों सीजन में इसे लगाते है।
  • करेला के लिए 35 से 40 डिग्री तक तापमान अनुकुल है। गर्मी सीजन में करेला को कम नुकसान होता है, क्योंकि नियमित पानी मिलने से बढ़ती गर्मी का असर कम पड़ता है।
  • खीरा, ककड़ी की गर्मी के सीजन में ही मांग ज्यादा रहती है। 35 से 42 डिग्री तक तापमान अनुकुल होने से उत्पादन पर असर नहीं पड़ता है।
  • धान फसल के लिए 25 से 40 डिग्री तक तापमान अनुकुल है। रबी सीजन में लगातार बोर, मोटरपंप के माध्यम से सिंचाई होती रहती है, इसलिए बढ़ती गर्मी का असर नहीं पड़ता।

मौसम में उतार-चढ़ाव होगा लेकिन गर्मी से राहत नहीं
मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि सक्रिय तूफान कमजोर होने के बाद अधिकांश समय के लिए मौसम साफ रहेगा। इस दौरान कुछ समय के लिए बादल भी छाए रहेंगे लेकिन गर्म व शुष्क हवा आने से तापमान बढ़ने के साथ गर्मी व उमस बढ़ेगी। अगले तीन दिन तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रहने का अनुमान है।

गांजा तस्करी का आरोपी हाईकोर्ट से बरी:पुलिस ने जहां से 67 किलो गांजा जब्त किया, वह आरोपी का ही नहीं; कोर्ट ने लगाई फटकार

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

फांसी लगाकर व्यक्ति ने कर ली खुदकुशी,लंबी बीमारी से था परेशान

Acn18.com/लंबी बीमारी से परेशान होकर एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है...

More Articles Like This

- Advertisement -