
मौत का लाइव वीडियो आया सामने
देखिए वीडियो
सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई वहीं दो सह सवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।हादसे के बाद देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई वहीं इसकी सूचना 112 और एंबुलेंस को दिया गया मौके पर पहुंचे घायलों को तत्काल कटघोरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर रवाना हुए जहां एक युवक को डॉक्टर ने जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया वही दो की हालत गंभीर बनी हुई है
वहीं प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीनों युवक पाली के रहने वाले हैं मृतक 24 वर्षीय अमन जांगड़े बताया जा रहा है। वही उसके दो दोस्त गांव के ही रहने वाले हैं तीनों बाइक में सवार होकर कटघोरा किसी काम से आए हुए थे जहां वापस पाली जा रहे थे और यह घटना सामने आई।
कटघोरा थाना पुलिस को मिली सूचना के आधार पर घटना स्थल पहुंच घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए घायलों का हाल-चाल जाना वहीं मृतक अमन जांगड़े का शव का पँचनमा कार्यवाही करते हुए आगे की कार्यवाही की जा रही है।



