मुख्य मार्ग पर हिंसक हुए मवेशी, एक वृद्ध की मौत, दो घायल

हाईवे से लेकर शहर के बीच सड़कों में मवेशियों का कब्जा होने की शिकायतें अलग-अलग क्षेत्र से लगातार प्राप्त हो रही है। ऐसे मामलों को लेकर दुर्घटनाओं का सिलसिला भी जारी है। मध्य प्रदेश के राजभोगी शहर में शामिल जबलपुर मैं मवेशियों के चक्कर में ऐसी घटना हुई। हमारे संवाददाता ने बताया कि जबलपुर में सदर क्षेत्र अंतर्गत इंडियन कॉफी हाउस के पास बैल गाय और सांडों के जमावड़े के चलते लोगों की जान संकट में है। यह इलाका व्यस्त है इसके बावजूद जानवरों की रोकथाम को लेकर नगर निगम या प्रशासन किसी प्रकार का एक्शन नहीं ले रहा है। यहां पर हुई एक घटना में हिंसक मवेशियों ने एक वृद्ध की जान ले ली जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने इस घटनाक्रम को देखा तो उनकी सांस अटक गई। इस इलाके के निवासी उन्नीकृष्णन ने बताया कि लगातार इस प्रकार के मामले आए दिन देखने को आ रहे हैं लेकिन तस्वीर सदर क्षेत्र में देखने को मिली। सवाल उठ रहा है कि आखिर इस तरह की दुर्घटनाओं में जिम्मेदार मवेशियों के पालकों के खिलाफ कठोर एक्शन कब होगा।




