मुख्यमंत्री कल आ रहे हैं कोरबा 12:00 दोपहर को उनका उतरेगा उड़न खटोला 2 घंटे कोरबा में रहने के बाद हो जाएंगे राजधानी रवाना

0
45

मुख्यमंत्री कल आ रहे हैं कोरबा
12:00 दोपहर को उनका उतरेगा उड़न खटोला

2 घंटे कोरबा में रहने के बाद हो जाएंगे राजधानी रवानाIMG 20250611 WA0109

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरुवार 12 जून को कोरबा प्रवास पर आ रहे हैं। दोपहर 12:00 उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में निर्मित हेलीपैड पर उतरेगा वहां से मुख्यमंत्री बुधवारी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करने जाएंगे वहां से वापस जिला जेल के सामने निर्मित कन्वेंशन हॉल का लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री के साथ राजधानी से कौन-कौन मंत्री अधिकारी आ रहे हैं इसकी सूचना कोरबा पुलिस प्रशासन के पास नहीं है किंतु संभावना व्यक्त की जा रही है की प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और कोरबा के प्रभारी मंत्री अरुण साव गृहमंत्री विजय शर्मा भी कोरबा आ सकते हैं। क्षेत्रीय विधायक व उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन तो इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे ही। इनके अलावा कुछ और भाजपा नेताओं व प्रशासनिक अधिकारियों के कोरबा प्रवास पर पहुंचने की संभावना है। मुख्यमंत्री के कोरबा प्रवास को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन तैयारियो में भिड़ गया है