माता दुर्गा का दर्शन और गरबा देखने उमड़े भक्त

कोरबा के तुलसी नगर में माता दुर्गा का दर्शन करने और गरबा में शामिल होने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। नवयुवक दुर्गोत्सव और दशहरा समिति द्वारा उत्तम व्यवस्था की गई है
इंदिरा गांधी स्टेडियम से लगी बस्ती तुलसी नगर में दुर्गा पूजा और गरबा की धूम मची है। शाम होते ही बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर माता रानी के दर्शन के साथ ही गरबा का आनंद उठा रहे हैं
वरिष्ठ पत्रकार कमलेश यादव ने अपनी सहधर्मिणी के साथ गरबा के विजई प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजन समिति द्वारा इन्हें भी सम्मानित किया गया




