मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक बस थोड़ी देर में
मुख्यमंत्री सभी मंत्री कई सांसद और विधायक ले रहे हैं भाग
जिला पंचायत कोरबा के सभागार में मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक बस थोड़ी देर में शुरू होने वाली है बैठक की अध्यक्षता करने प्रदेश के मुख्यमंत्री कोरबा पहुंच रहे हैं उनके साथ सभी 14 मंत्री प्राधिकरण की 51 सदस्य एवं 24 आमंत्रित सदस्य भी बैठक में शामिल होने पहुंचने वाले हैं
कई मंत्री कलेक्टर और सदस्य कोरबा पहुंच गए हैं ।इस बैठक में अनुसूचित जनजाति वर्ग के विकास मूलक मुद्दों पर चल रहे कार्यों की समीक्षा होगी चर्चा के पश्चात उसे जमीनी स्तर पर कैसे क्रियान्वयन हो इस पर विचार विमर्श किया जाएगा
जिलाधीश कार्यालय ही नहीं बल्कि कोरबा के अधिकांश क्षेत्र में पुलिस की तैनाती की गई है सार्वजनिक प्रतिष्ठानों के रेस्ट हाउस बुक है।




