Home Astrology भूपेश बघेल के बंगले पर ईडी के छापे से समर्थक नाराज ...

भूपेश बघेल के बंगले पर ईडी के छापे से समर्थक नाराज समर्थकों का जमावड़ा शुरू कई विधायक भी पहुंचे निवास के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती देखिए वीडियो

0
75

भूपेश बघेल के बंगले पर ईडी के छापे से समर्थक नाराज

समर्थकों का जमावड़ा शुरू कई विधायक भी पहुंचे

निवास के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती

देखिए वीडियोScreenshot 20250718 104252 Gallery

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर ई डी की टीम पहुंची है यह खबर जैसे ही बघेल समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मिली लोग दौड़ पड़े। निवास के बाहर पुलिस और समर्थकों के बीच झड़प भी हुई

भूपेश बघेल के निवास पर सुबह लगभग 6:30 बजे ई डी की टीम तीन गाड़ियों में सवार होकर पहुंची और पूछताछ शुरू कर दिया। भूपेश बघेल ने अपने यहां छापे की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। फिर क्या था। यह खबर आग़ की तरह फैली और कांग्रेसी कार्यकर्ता अपने-अपने नेताओं के साथ बघेल निवास पर एकत्रित होने लगे ।पुलिस ने मौके की नजाकत को समझते हुए बेरी केटिंग कर दी जिसे तोड़कर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अंदर प्रवेश करने का प्रयास किया। कांग्रेस के कई पूर्व और वर्तमान विधायक भी बघेल के निवास पर पहुंच गए हैं