भाजपा ने खोला नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

0
47

कोरबा ब्रेक

भाजपा ने खोला नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चाScreenshot 20250702 194415 Gallery

..

भारतीय जनता पार्टी के कटघोरा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग ने नगर पालिका परिषद कटघोरा में व्याप्त अव्यवस्थाओं, मनमानी और गैरजिम्मेदाराना रवैये को लेकर नगर पालिका अधिकारी को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा है।

इस पत्र में नगर पालिका के संचालन में पारदर्शिता और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी खामियों की ओर ध्यान आकर्षित किया गया है।

जन योजनाओं के क्रियान्वयन में अनदेखी का आरोप लगाया गया है

राज्य सरकार की अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं नगर पालिका परिषद के माध्यम से संचालित होती हैं, लेकिन कटघोरा नगर पालिका के जिम्मेदारों द्वारा इन योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने में घोर लापरवाही बरती जा रही है। अधिकारी वर्ग की मनमानी और जिम्मेदारी से भागने के कारण जनता को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है।

नगर में मूलभूत सुविधाएं जैसे – स्वच्छ जल, स्वच्छ नगर, पथ प्रकाश व्यवस्था, सड़कें आदि की हालत बेहद खराब है।

निर्माण कार्यों में गुणवत्ताहीन सामग्री का उपयोग हो रहा है और शासन के नियमों की अनदेखी की जा रही है।

नहीं हुआ सुधार तो जनआंदोलन की चेतावनी