भगवा राज जिंदाबाद के नारे लगाकर पिटाई
एक युवक द्वारा दो युवकों की पिटाई का वीडियो वायरल
एक युवक दो युवकों की बेल्ट से आधे घन्टे तक दौड़ा दौड़ा कर बेरहमी से पिटाई करता रहा और लोग तमाशबिन बन मोबाईल पर वीडियो बनाते रहे
बताया जा रहा है कि 2 अक्टूबर दशहरा के दिन सरेआम बेल्ट से दो युवकों को दौड़ा दौड़ा कर पिटाई करता रहा एक युवक। दोनों युवक ग्रामीण इलाके के रहने वाले हैं और हाथ जोड़कर उन्हें छोड़ देने की मांग कर रहे थे लेकिन उसके बावजूद युवक पिटाई करता रहा
घटना सिविल लाइन थाना अंतर्गत खरमोरा अटल आवास की बताई गई है।पता चला है कि पिटाई करने वाला खरमोरा का निवासी है वही मार खाने वाले मुड़ापार के युवक है। यह भी पता चला है की भगवा राज जिंदाबाद के नारे भी मारपीट करने वाले की तरफ से लगाए गए।
गौर तलब है कि खरमोरा का अटल आवास क्षेत्र नशेड़ियों का अड्डा बन चुका है यहां आए दिन इस तरह की घटनाएं होती हैं पुलिस को इस पर कठोर रुख अपनाते हुए नियंत्रण की आवश्यकता है




