Home Astrology बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया महापौर ने, महापौर ने प्रतियोगिता के...

बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया महापौर ने, महापौर ने प्रतियोगिता के लिए प्रतिवर्ष एक लाख देने की की घोषणा

0
83

बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया महापौर ने

महापौर ने प्रतियोगिता के लिए प्रतिवर्ष एक लाख देने की की घोषणाScreenshot 20250920 153541 Gallery

एकलव्य स्पोर्ट्स एरीना द्वारा कोरबा में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत और कमिश्नर आशुतोष पांडे ने किया
। महापौर संजू देवी राजपूत ने आयोजन कर्ताओं को प्रतिवर्ष निगम की ओर से एक लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की

नगर निगम कोरबा आवासीय परिसर में निर्मित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है इस प्रतियोगिता का शुभारंभ महापौर संजू देवी राजपूत और कमिश्नर आशुतोष पांडे ने किया

महापौर और कमिश्नर ने अपने उद्बोधन में इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारा कोरबा स्वस्थ रहे स्वच्छ रहे यह हम सबको मिलकर प्रयास करते रहना होगा

इस अवसर पर एकलव्य स्पोर्ट्स एरीना के अध्यक्ष डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि कोरबा के लगभग सभी सार्वजनिक प्रतिष्ठान, क्लब हमारे सदस्य हैं और सब मिलकर इस प्रतियोगिता में अपनी भूमिका निभा रहे हैं

बैडमिंटन प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर नगर निगम के पूर्व आयुक्त अशोक शर्मा भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह जाने-माने समाजसेवी महेश गुप्ता समेत बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे