बैंक में निकला जहरीला नाग सांप,सर्पमित्रों ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

0
161

Acn18.com/कोरबा कोरबा जिले के शहरी इलाकों में सांपों के निकलने का दौर जारी है मौसम में बदलाव होने के साथ ही इस तरह की घटनाओं में कुछ ज्यादा ही बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। ऐसा ही कुछ घटनाक्रम मानिकपुर के भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में देखने को मिला जहां एक जहरीला नाग सांप प्रवेश कर गया। बैंक में सांप की मौजूदगी से कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई और चारों तरफ भय का माहौल निर्मित हो गया।सांप के रेस्क्यू के लिए सर्पमित्रों को फोन किया गया,मौके पर पहुंचे सर्प मित्रों ने सांप का रेस्क्यू किया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

IMG 20230604 WA0032