बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों का नहीं चला पता; पुलिस जांच में जुटी

कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के तिलकेजा स्थित बठहाखार के पास एक 55 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान हरियल राम सोनवानी के रूप में हुई है, जो तिलकेजा का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
फांसी पर लटका देख परिजनों की हालत खराब हो गई। किसी तरह हिम्मत जुटाकर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के पीछे की वजह जानने का प्रयास कर रही है।




