बुचड़खाना ले जा रहे दो मवेशी तस्कर गिरफ्तार
07 नग गायें एवं पिकअप वाहन जब्त

सक्ति जिले में एक लंबे समय से गौ तस्करी का धंधा जोरो से चल रहा है इसका राज फांस करते हुए थाना डभरा पुलिस ने मवेशी तस्करी पर बड़ी कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।उनके कब्जे से 07 नग गायों से भरा पिकअप वाहन भी जप्त किया गया
*डभरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम डूमरपाली में कुछ व्यक्ति पिकअप वाहन में ठूस-ठूसकर मवेशियों को भरकर बूचड़खाना ले जाने की तैयारी में हैं
इसकी सूचना से पुलिस के उच्च अधिकारियों को दी गई*।उनके निर्देश पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर तत्काल कार्यवाही हेतु रवाना किया गया
टीम द्वारा मौके पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों में मनोज कुमार डनसेना पिता ब्राम्हआनंद डनसेना, निवासी ग्राम निमोही शामिल है
मौके से पिकअप वाहन सहित 07 नग गायों को बरामद किया गया*
आरोपियों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें जेल भेजा गया
प्रकरण मे एक आरोपी अंधेरा का फायदा उठा कर भाग निकला जिसकी पता सजी की जा रही है




