Home Astrology बीजापुर में नक्सल मोर्चे पर बड़ी कामयाबी, एक करोड़ की इनामी महिला...

बीजापुर में नक्सल मोर्चे पर बड़ी कामयाबी, एक करोड़ की इनामी महिला नक्सली सुजाता ने किया आत्मसमर्पण

0
105
xr:d:DAFkemvMKHs:4491,j:6195121048136296573,t:24022505

बीजापुर में नक्सल मोर्चे पर बड़ी कामयाबी, एक करोड़ की इनामी महिला नक्सली सुजाता ने किया आत्मसमर्पण

बीजापुर : नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों की लगातार दबिश और ऑपरेशनों के बीच माओवादियों को एक और बड़ा झटका लगा है। दक्षिण बस्तर में लंबे समय से सक्रिय और दक्षिण सब ज़ोनल ब्यूरो की प्रभारी रही कुख्यात महिला नक्सली सुजाता ने आत्मसमर्पण कर दिया है। सुजाता पर ₹1 करोड़ का इनाम घोषित था और वह देश की सबसे मोस्ट वांटेड महिला नक्सलियों में शुमार रही है।

नक्सल संगठन के मनोबल पर करारा प्रहार
सुजाता का सरेंडर नक्सल संगठन के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। जानकारों का मानना है कि इससे संगठन के भीतर असंतोष बढ़ सकता है और उसके कैडर के मनोबल पर सीधा असर पड़ेगा। यह सुरक्षा बलों की रणनीति और दबाव का एक अहम परिणाम है।

मारे जा चुके माओवादी नेता किशनजी की पत्नी है सुजाता
यह आत्मसमर्पण और भी अहम इसलिए बन जाता है क्योंकि सुजाता, माओवादी कमांडर किशनजी की पत्नी है। किशनजी को कुछ साल पहले पश्चिम बंगाल में सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ में मार गिराया था। तब से सुजाता दक्षिण बस्तर में गुप्त रूप से नक्सली गतिविधियों का नेतृत्व कर रही थी।

बस्तर क्षेत्र में बड़े हमलों की मास्टरमाइंड
सुजाता पर बस्तर क्षेत्र में कई बड़े हमलों की साजिश रचने और उन्हें अंजाम देने का आरोप है। वह कई सालों से सुरक्षा बलों के निशाने पर थी, लेकिन अब उसके आत्मसमर्पण से इलाके में शांति स्थापना की दिशा में एक बड़ी उम्मीद जगी है।

तेलंगाना पुलिस दोपहर में करेगी खुलासा
इस हाई-प्रोफाइल आत्मसमर्पण को लेकर तेलंगाना पुलिस के डीजीपी ने घोषणा की है कि वह दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी साझा करेंगे। इस दौरान सुजाता की गिरफ्तारी की परिस्थितियों, उसके नक्सली रिकॉर्ड और आगे की कानूनी प्रक्रिया पर जानकारी दी जाएगी