Home Astrology बिलासपुर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, कहा – उनको न्यायालय पर भरोसा...

बिलासपुर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, कहा – उनको न्यायालय पर भरोसा रखना चाहिए , हरियाणा में ये व्यवस्था चल रही है मंत्री मंडल विस्तार को असंवैधानिक कहने वालों पर दिया बड़ा बयान,

0
76

 

स्वर्गीय काशीनाथ गोरे के स्मारिका के विमोचन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने सर्किट हाउस में मीडिया से चर्चा की। उन्होंने मंत्री मंडल विस्तार को असंवैधानिक बताए जाने के सवाल पर कहा – की उन्हें न्यायालय पर भरोसा रखना चाहिए, हरियाणा में ये व्यवस्था चल रही है। 13.5 को 13 भी कर सकते है और 14 भी। जब न्यायालय गए है तो चिंता क्यों कर रहे है। 14 हो जाएंगे तो अच्छा है। 14 है और 14 रहेंगे न्यायालय का फैसला आने दीजिए। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा दिए जा रहे बयान पर भी तंज कसते हुए कहा कि कुछ दिनों से भूपेश जी का अजीबो गरीब बयान आ रहा है,पता नहीं बघेल जी इतनी हड़बड़ी क्यों है, डॉ रमन सिंह ने कहा कि सरसंघ संचालक की बात समझने के लिए ज्यादा बुद्धि चाहिए। प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्द कहे जाने के मामले में कहा– जैसा नेता कहेगा वैसा कह रहा है, ये चरित्र की बहुत बड़ी गिरावट है। वहीं उनके राज्यपाल बनने के अटकलों पर कहा – की ये मीडिया की खबरें है मुझे छत्तीसगढ़ में ही रहने दो।

images 8