बिजली की चपेट में आए ठेका कर्मी की मौत दो सप्ताह पहले एचटीपीपी प्लांट में हुआ था हादसा झुलसे जूनियर इंजीनियर का अभी भी चल रहा है इलाज

0
75

बिजली की चपेट में आए ठेका कर्मी की मौत

दो सप्ताह पहले एचटीपीपी प्लांट में हुआ था हादसा

झुलसे जूनियर इंजीनियर का अभी भी चल रहा है इलाजIMG 20250816 WA0085 IMG 20250816 WA0083

हसदेव थर्मल पावर प्रोजेक्ट कोरबा दरी में लगभग 2 सप्ताह पहले करंट की चपेट में आने से झुलस गए ठेका कर्मी की रायपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस दुर्घटना में घायल जूनियर इंजीनियर का रायपुर में इलाज चल रहा है

सीएसईबी कोरबा पश्चिम के एचटीपीपी मैं गत दो सप्ताह पहले लाइव ब्रेकर छू लेने के कारण जूनियर इंजीनियर आकाश कुजूर और सुरेंद्र साहू नामक ठेका कर्मी झुलसगए थे। आनन फानन में दोनों को कालरा हॉस्पिटल रायपुर रिफर कर दिया गया था ,जहां इलाज के दौरान ठेका कर्मी सुरेंद्र साहू की बीती रात मौत हो गई। आकाश कुजूर का अभी भी कालरा हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है

सूत्र बताते हैं कि कमल गुप्ता के संचालन वाली जीमैक्स नामक कंपनी ने प्लांट में क्लीनिंग और टाइटनेस का काम ठेके पर ले रखा है। घटना दिनांक को सुरेंद्र साहू और आकाश कुजूर बिजली की चपेट में जैसे ही आए खानापूर्ति शुरू कर दी गई ।दोनों घायलों को कोरबा मेंऔपचारिकता पूर्ण करने के बाद रायपुर भेज दिया गया। मामले को रफा दफा करने का प्रयास ठेकेदार की ओर से किया गया किंतु ठेका कर्मी की मौत के बाद अब इस मामले को छिपा कर रखना मुश्किल हो गया।

इधर सीएसईबी कोरबा पूर्व प्रबंधन द्वारा मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया था। पता चला है कि इस मामले में संपूर्ण जिम्मेदारी ठेकेदार कमल गुप्ता की है। जिसकी लापरवाही व नादानी की वजह से यह घटना घटित हुई। दर्री पुलिस ने भी मुकदमा दर्ज कर लिया है