Home Uncategorized बांगो बांध के फिर खोले गए गेट

बांगो बांध के फिर खोले गए गेट

0
83

बांगो बांध के फिर खोले गए गेटIMG 20250916 WA0062

लगातार बढ़ रही पानी की आवक को देखते हुए मंगलवार सुबह मिनीमाता बांगो बांध के गेट खोले गए। सुबह 9:10 बजे बांध का जलस्तर 358.29 मीटर एवं जलभराव 91.83 प्रतिशत दर्ज किया गया। इस दौरान बांध में 59,106 क्यूसेक पानी की आवक हो रही थी। मुख्य अभियंता बिलासपुर एवं अधीक्षण अभियंता कोरबा से चर्चा व अनुमति उपरांत तीन गेट खोलकर बाढ़ के पानी को नियंत्रित करने की कार्रवाई की गई।