बस को ठोकर मारकर भाग रहे ट्रेलर चालक को पुलिस ने फिल्मी अंदाज में पकड़ा, चालक की बीच सड़क धुनाई, पुलिस ने भी पीटा, उठे सवाल
कांकेर नेशनल हाइवे 30 में बीती दोपहर एक ट्रेलर चालक ने केशकाल घाट में बस को ठोकर मार दिया, ठोकर मारने के बाद ट्रेलर चालक ट्रेलर सहित भाग निकला, जिसे 50 किलोमीटर तक पीछा करके पुलिस ने फिल्मी अंदाज में पकड़ा लेकिन इसके बाद जो हुआ उसने पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए है,
पुलिस ने चारामा के मचानदुर नाका के पास सड़क पर ट्रक को खड़ा कर रास्ता ब्लॉक किया तब कही जाकर ट्रेलर चालक पकड़ में आया, लेकिन इसके बाद ट्रेलर चालक को पुलिसकर्मियों ने बीच सड़क पर ही जमकर धुन दिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है,
पुलिस के साथ साथ अन्य लोग भी चालक पार लात घूंसे चला रहे थे।एक पुलिसकर्मी चालक का बाल पकड़कर खींचता दिख रहा है, बताया जा रहा है कि चालक नशे में भी नहीं था, घाट में बस के पिछले हिस्से से ट्रेलर की भिड़ंत हुई थी, जिसके बाद चालक डर गया और ट्रेलर लेकर भागने लगा,
फिलहाल चालक को केशकाल पुलिस के हवाले कर दिया गया है,केशकाल थाना में उसके खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।




