
भरत सिंह चौहान की रिपोर्ट
बच्चे द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति
स्वच्छता अभियान में सहयोग की अपील
देखिए वीडियो
जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला आमानारा हरदी के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक की शानदार प्रस्तुति दी।
भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जो पर्यावरण अनुकूल शून्य कचरा अभियान पर केंद्रित है।
इसी कड़ी में विद्यालय परिवार ने स्वच्छता शपथ, निबंध, चित्रकला, रैली और नुक्कड़ नाटक जैसी गतिविधियों का आयोजन किया।प्रधान पाठक संतोष तिवारी और शिक्षक नरेन्द्र राठौर के निर्देशन में विद्यार्थियों ने गांव के प्रमुख चौक-चौराहों पर नाटक प्रस्तुत कर स्वच्छता का संदेश दिया।
श्वेता बर्मन, नेहा रत्नाकर, हर्षिता निलकन, पूजा, चांदनी और पिंकी ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं।
इस दौरान शिक्षकों और बच्चों ने लोगों से घर-आंगन, गली-मोहल्ला और पूरे गांव को स्वच्छ रखने की अपील की।
विद्यालय परिवार के इस प्रयास को जनप्रतिनिधियों और ग्रामवासियों का भरपूर सहयोग मिला।




