फिरौती के लिए अपहरण और फिर बेदर्दी से हत्या कर देने वालों को आजीवन कारावास
कोरबा के करतला में हुई थी अमित साहू की नृशंस हत्या

कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नावाडीह गांव निवासी अमित साहू की हत्या के मामले में अदालत ने फैसला सुना दिया है। आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।
अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक कृष्ण कुमार द्विवेदी ने बताया की अमित साहू की 14 फरवरी कि रात उसके ही गांव के निवासी हेमलाल, राजेश और अन्य लोगों ने अपहरण करवा लिया फिरौती मांगी गई लेकिन राज खुलता देख हेमलाल और उनके साथियों ने अमित पर हमला बोल दिया। बोलेरो वाहन से कम से कम आठ बार अमित को कुचला गया उसकी सांस चलती देख पत्थर मारकर उसका सिर कुचल दिया गया
विद्वान न्यायाधीश ने मामले की सुनवाई के बाद आरोपियों को आजीवन कारावास के साथ 7 वर्ष और 3 वर्ष की अलग-अलग मामले में सजा सुनाई है यह सभी सजा एक साथ चलेगी




