spot_img

पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के छोटे भाई ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी….मचा हड़कंप, मौके पर पुलिस और लोगों की भीड़ मौजूद, देखिए वीडियो 

Must Read

हेंद्र कुमार के साथ भरत सिंह चौहान की रिपोर्ट :  चांपा जांजगीर जिला निवासी पूर्व नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी के सीनियर लीडर नारायण चंदेल के छोटे भाई की लाश रेलवे ट्रैक पर मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता शेखर चंदेल ने शुक्रवार की रात नैला स्टेशन के पास ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी मौके पर इकट्ठा हो गई।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक पूरा घटनाक्रम नैला रेलवे स्टेशन के पास का बताया जा रहा है। भाजपा नेता शेखर चंदेल पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के छोटे भाई थे। शेखर चंदेल बीजेपी में सक्रिय राजनीति के साथ ही स्काउट गाईड के जिला आयुक्त थे। बताया जा रहा है कि वह नैला रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे। लोग कुछ समझ पाते इसी बीच उन्होने ट्रेन के सामनेकूदकर खुदकुशी कर ली।

इस घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया। शेखर चंदेल की मौत की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी देर रात ही घटनास्थल पर पहुंचे। उधर इस घटना की जानकारी के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। शेखर चंदेल ने किन कारणों से आत्महत्या की, ये अभी पुलिस के जांच का विषय है।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

CM विष्णुदेव साय से केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज यहां मुख्यमंत्री निवास रायपुर में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी आर पाटिल ने सौजन्य मुलाकात...

More Articles Like This

- Advertisement -