पुलिसकर्मी से मारपीट करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे ,तीन आरोपी अभी भी फरार

0
115

पुलिसकर्मी से मारपीट करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे .
तीन आरोपी अभी भी फरार

IMG 20251008 WA0087

कोरबा सिविल लाइन थाना अंतर्गत आईटीआई चौक पर तीन माह पहले पुलिसकर्मी संजय लहरे से मारपीट की घटना सामने आई थी । चार से पांच युवकों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया था । पुलिस कर्मी की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी । घटना के मुख्य आरोपी चेक पोस्ट निवासी दिव्य साहू को मुखबिर की सूचना पर पोड़ी बहार में उसके दोस्त के घर पकड़ा गया है।

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि मारपीट की घटना के बाद आरोपी फरार था जिसे पकड़ कर न्यायालय में पेश किया गया।