पिकनिक स्पॉट पर 3 लोग डूबे – SDRF व ड्रोन से सर्च ऑपरेशन जारी, देखिए वीडियो

0
165

 

 

भरत सिंह चौहान की रिपोर्ट

पिकनिक स्पॉट पर 3 लोग डूबे – SDRF व ड्रोन से सर्च ऑपरेशन जारी

जांजगीर चांम्पा देवरी पिकनिक स्पॉट पर तीन लोगों के डूबने की सूचना के बाद मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। एक युवक की लाश बरामद कर ली गई है।स्थानीय प्रशासन की निगरानी में शेष डूबे लोगों की तलाश की जा रही है। मौके पर गोताखोरों की टीम लगातार प्रयास कर रही है, वहीं आसपास के स्थानीय मछुआरों और डोंगा चालकों की मदद भी ली जा रही है।

बिलासपुर SDRF की टीम को भी तैनात किया गया है। प्रशासन ने ड्रोन कैमरों की मदद से पानी की सतह और आसपास के क्षेत्रों की निगरानी शुरू कर दी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि डूबे लोग किस दिशा में बह सकते हैं या कहां फंसे हो सकते हैं।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि हर संभव संसाधन झोंके जा रहे हैं और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां की गई हैं। रेस्क्यू टीम लगातार संपर्क में है और हर अपडेट पर नजर रखी जा रही है।