पानी के बून्द बून्द को तरस रहे लोग, पानी के लिए सड़क पर उतरना पड़ा लोगो को देखिए वीडियो
रिपोर्टर — मनोज श्रीवास्तव

बरसात के मौसम में भी पेयजल के लिए तरस रहे हैं लोग
बूंद बूंद के लिए तरस रहे लोग उतरे सड़क पर
देखिए वीडियो
चिरमिरी नगर पालिका निगम के वार्ड क्रमांक 9 गेल्हापानी की तस्वीरें आपको हिला कर रख देंगी… पानी की एक-एक बूंद के लिए महिलाओं से लेकर बच्चों और बुजुर्गों तक को सड़कों पर उतरना पड़ा है। मजबूर होकर लोग बीच चौराहे पर धरने पर बैठ गए हैं… सवाल उठता है कि आखिर इस शहर में पानी जैसी बुनियादी सुविधा कब मिलेगी…?”
एमसीबी जिले के चिरमिरी नगर पालिका निगम के वार्ड क्रमांक 9 गेल्हापानी में पेयजल संकट गहराता जा रहा है।नाम भले ही ‘गेल्हापानी’ हो, लेकिन हकीकत ये है कि यहां पानी की बूंद-बूंद के लिए हाहाकार मचा हुआ है। पिछले कई दिनों से लोग प्यासे हैं, लेकिन न तो नगर निगम प्रशासन दिखाई दे रहा है, न ही स्थानीय जिम्मेदार अधिकारी।
गेल्हापानी की पूरी सप्लाई एसईसीएल के जिम्मे है… लेकिन लोगों का आरोप है कि कंपनी ने तो मानो इस इलाके को बर्बाद करने की ठान ली है। न बिजली, न पानी… लोग कह रहे हैं कि एसईसीएल जानबूझकर इस इलाके को उजाड़ना चाहता है।
परेशान जनता अब सड़कों पर उतर चुकी है… महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सब मिलकर चौराहे पर धरना दे रहे हैं। सवाल साफ है – क्या सरकार और प्रशासन तब तक जागेगा जब तक यहां की जनता पूरी तरह आंदोलन की राह नहीं पकड़ लेती? या फिर चिरमिरी का ये इलाका हमेशा ‘गेल्हापानी’ नाम के बावजूद पानी को तरसता रहेगा?”



