परेशान करने से मना किया तो युवकों ने कर दी पिटाई
मारपीट करने वालों की तस्वीर केमरे में कैद

सिविल लाइन कोरबा पुलिस ने उन लड़कों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है जिन्होंने एक राय होकर दादर निवासी विकास गुप्ता को बुरी तरह पीट डाला। मारपीट करने वाले लड़कों की हरकत कमरे में कैद हो गई है जिसके आधार पर पुलिस उनके गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है
दादर निवासी विकास गुप्ता के अनुसार उसका दोष सिर्फ इतना ही था की एक दर्जन से अधिक लड़के बाइक में उत्पात मचा रहे थे उनको ऐसा करने से रोकने पर विकास की लड़कों ने जमकर पिटाई कर दी।



