पटरी क्रास करते ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत

0
81

पटरी क्रास करते ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौतIMG 20250620 WA0002 IMG 20250620 WA0003

चांपा रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना लगभग शाम 5 बजे की बताई जा रही है, जब युवक प्लेटफार्म नंबर 1 से प्लेटफार्म नंबर 2 की ओर पटरी पार कर रहा था। इसी दौरान नॉन-स्टॉप सुपरफास्ट ट्रेन आ गई और युवक उसकी चपेट में आ गया। मृतक की पहचान दिलावर सिंह, निवासी सीएसईबी कॉलोनी, कोरबा के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के साथ लिंक एक्सप्रेस पकड़ने चांपा रेलवे स्टेशन आया था।