पंडित मुकुटधर पाण्डेय चित्रकला प्रकोष्ठ, कोरबा का गठन

0
121

पंडित मुकुटधर पाण्डेय चित्रकला प्रकोष्ठ, कोरबा का गठन

IMG 20250907 WA0098 IMG 20250907 WA0099कोरबा जिले में पंडित मुकुटधर पाण्डेय साहित्य समिति के तहत आज दिनांक 7/9/2025 को चित्रकला प्रकोष्ठ का गठन किया गया, जिसका नाम पंडित मुकुटधर पाण्डेय चित्रकला प्रकोष्ठ कोरबा रखा गया। चित्रकला प्रकोष्ठ का विधिवत गठन पंडित मुकुटधर पाण्डेय साहित्य भवन के संरक्षक श्री यूनुस दानियालपुरी , संरक्षक श्री कमलेश यादव , संरक्षक श्री मुकेश कुमार चतुर्वेदी, अध्यक्ष श्री दिलीप अग्रवाल, सचिव डॉ. कृष्ण कुमार चन्द्रा , सहसचिव श्री जगदीश श्रीवास की उपस्थिति में किया गया। जिसमें संयोजक – श्रीमती मनीषा अग्रवाल
सचिव – श्री हरि सिंह क्षत्री
सहसचिव – श्री कमल मजूमदार
कोषाध्यक्ष – श्री विवेक अग्रवाल
सहसंयोजक – श्रीमती आकांक्षा भिड़े , सुश्री दीक्षा देवांगन, सुश्री अलका साव
सलाहकार समिति –
श्रीमती पुष्पा शांडिल्य, श्रीमती मंजुला श्रीवास्तव, श्रीमती चित्रा देवांगन, रीता मित्तर, श्रीमती अंजलि प्रधान , श्रीमती श्वेता अग्रवाल, सुभाष दास , दिव्या परमार , गौरीशंकर साहू, दयानिधि झन्कार
जसप्रीत कौर , माधुरी कँवर , अनिशा सिंघल , संदीप सारथी , दीपशिखा अरोरा , रेखा गुप्ता का नाम मनोनीत किया गया।
जिले में संगीत, साहित्य, सिंगर्स आदि हेतु समितियों का गठन पहले ही हो चुका है परंतु जिला गठन के बाद से ही चित्रकला प्रकोष्ठ का गठन की अपेक्षा थी। सभी कलाकार इसकी कमी महसूस कर रहे थे। इसी विचार से पंडित मुकुटधर पाण्डेय साहित्य समिति के संरक्षकों द्वारा जिले के कलाकारों से संवाद स्थापित किया गया, शीघ्र ही इस दिशा में बात आगे बढ़ी और आज दिनांक 7/9/25 को चित्रकला प्रकोष्ठ का गठन किया गया। जिसकी सहमति पंडित मुकुटधर पाण्डेय साहित्य समिति के संरक्षकों द्वारा प्रदान की गई। समिति के संरक्षक मंडल द्वारा जिले के कलाकारों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। जिसमें कोरबा जिले में यथाशीघ्र चित्रकला प्रदर्शनी लगवाने की घोषणा भी की गई।