Home Astrology नेत्रदान देहदान का पोस्टर विमोचित भारत विकास परिषद कर रहा है...

नेत्रदान देहदान का पोस्टर विमोचित भारत विकास परिषद कर रहा है यह नेक काम

0
51

नेत्रदान देहदान का पोस्टर विमोचित

भारत विकास परिषद कर रहा है यह नेक काम

IMG 20250711 WA0087 IMG 20250711 WA0086

भारत विकास परिषद कोरबा द्वारा नेत्रदान और देहदान के प्रति जन जागरण का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए तैयार कराए गए पोस्ट का विमोचन कराया गया

कोरबा कलेक्टर अजीत बसंत ने भारत विकास परिषद के प्रयास की सराहना करते हुए नेत्रदान देहदान को समर्पित पोस्टर का विमोचन किया। नेत्रदान देहदान प्रकल्प के प्रभारी महेश गुप्ता अध्यक्ष कमलेश यादव धर्मेंद्र कुदेशिया मोहन अग्रवाल और प्रमोद पांडेय की उपस्थिति में कलेक्टर ने पोस्टर का विमोचन करते हुए नेत्रदान को लेकर की गई तैयारी की जानकारी हासिल की।

गौरतलब है कि जिला प्रशासन और मेडिकल कॉलेज कोरबा के सहयोग से अब कोरबा के नेत्रदानियों की मरणोपरांत उनकी इच्छा के अनुरूप किसी नेत्रहीन को दृष्टि दी जा सकेगी। भारत विकास परिषद कोरबा इस पुनीत कार्य में जन जागरण करने की भूमिका निभा रहा है। नेत्रदान प्रकल्प के प्रभारी महेश गुप्ता और परिषद के सभी पदाधिकारियो व सदस्यों ने आम और खास जन से अनुरोध किया है कि वह नेत्रदान का संकल्प लेकर इस दुनिया को अलविदा कह देने के बाद भी किसी और के जरिए इस खूबसूरत संसार को देखने का स्वप्न साकार करने की दिशा में अग्रसर होवें