
जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में नगरसेना की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। दरअसल, नगरसेना कार्यालय से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जवानों को कार्यालय के भीतर बैठकर शराब पीते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि बाहर नगरसेना/पुलिस की गाड़ी खड़ी है और अंदर जाम छलकाए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो दो दिन पुराना है और इसमें नजर आने वाले लोग नगरसेना के ही जवान बताए जा रहे हैं। सरकारी कार्यालय में इस तरह का कृत्य न केवल विभाग की छवि धूमिल कर रहा है बल्कि कानून व्यवस्था और जिम्मेदारी निभाने वाले जवानों की ईमानदारी पर भी सवाल खड़े कर रहा है। जब कानून-व्यवस्था संभालने वाले ही कार्यालय में शराब के जाम छलकाएंगे, तो आम जनता को कैसे भरोसा होगा? अब देखना होगा कि प्रशासन इस पूरे मामले पर क्या कार्रवाई करता है।




