Home KORBA नगर निगम जोन प्रभारी को हटाने की मांग

नगर निगम जोन प्रभारी को हटाने की मांग

0
45

छत्तीसगढ़ के कोरबा नगर निगम द्वारा बाकी मोगरा जोन के लिए बनाए गए प्रभारी तपन तिवारी के विरुद्ध कांग्रेसियों में आक्रोश दिखाई दे रहा है. मुख्यमंत्री को हस्तलिखित भेजे गए पत्र में कहा गया है कि तपन तिवारी आर एस एस की विचारधारा से ओतप्रोत है. वे राज्य सरकार की योजना को केंद्र सरकार की योजना बता कर लोगों को गुमराह करते हैं. उन्हें बांकी से तत्काल हटाया जाए यह मांग करने वालों में कई पार्षद और कांग्रेस के पदाधिकारी भी शामिल हैं