नक्सलियों का क्रूर चेहरा आया सामने,IED की चपेट में घायल महिला साथी को जंगल में छोड़कर भागे

0
162

IMG 20251004 WA0056

IED ब्लास्ट में एक महिला माओवादी घायल

मद्देड़ थाना क्षेत्र के बंदेपारा के जंगल में माओवादियों द्वारा IED लगाया जा रहा था, उसी दौरान IED विस्फोट हुआ, जिसमें एक माओवादी सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद उनके अन्य साथी घायल माओवादी का हथियार लेकर उसे जंगल में छोड़कर भाग गए।

स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस टीम द्वारा घायल माओवादी को ग्रामीणों की मदद से प्राथमिक उपचार उपरान्त जिला अस्पताल बीजापुर पहुँचाया गया। वर्तमान में उसका उपचार जारी है

घायल माओवादी गुज्जा सोढ़ी विगत 06–07 वर्षों से मद्देड़ एरिया कमेटी में एसीएम-कन्ना बुच्चना के साथ पार्टी सदस्य के रूप में सक्रिय रही है तथा संगठन में अपने 12 बोर हथियार लेकर चलती थी
बीजापुर पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर दी घटना की जानकारी