Home Astrology नए विभाग मिलने पर स्वागत किया मंत्री लखन लाल का उमेश यादव...

नए विभाग मिलने पर स्वागत किया मंत्री लखन लाल का उमेश यादव ने,प्रशांति वृद्ध आश्रम परिसर में किया गया कार्यक्रम, देखिए वीडियो

0
114

 

नए विभाग मिलने पर स्वागत किया मंत्री लखन लाल का

प्रशांति वृद्ध आश्रम परिसर में किया गया कार्यक्रमIMG 20250828 WA0065 IMG 20250828 WA0064 IMG 20250828 WA0063

20250828 162539

छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन को हाल में ही हुए विस्तार के अंतर्गत आबकारी और शारीरिक उपक्रम विभाग का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। इससे पहले वे श्रम उद्योग वाणिज्य विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। नवीन दायित्व मिलने पर कोरबा के प्रशांति वृद्ध आश्रम परिसर में उमेश यादव और उनके सहयोगियों ने कार्यक्रम का आयोजन करने के साथ लखनलाल देवांगन का स्वागत सत्कार किया।

आर्थिक और सामाजिक कारणों से कोरबा और विभिन्न क्षेत्रों के उम्र दराज लोग वृद्ध आश्रम में निवासरथ हैं। इसी परिसर में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के स्वागत में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उमेश यादव और उनके सहयोगियों ने यहां पर मंत्री का स्वागत अभिनंदन किया और उपलब्धि के लिए बधाई दी। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री को महामाला पहनाई गई। लखन लाल देवांगन संस्था के कामकाज का जिक्र करने के साथ आज के आयोजन के लिए उमेश यादव और उनके साथियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ जनों के बीच में वर्ष में दो-तीन कार्यक्रम में पहुंच जाते हैं।

कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत ने भी इस अवसर पर अपनी बात रखी और कार्यक्रम को सराहा।

जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी ने प्रदेश सरकार में वनिज उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन को नवीन जिम्मेदारी प्राप्त होने पर बधाई दी। हमारे नगर जिले और प्रदेश के लिए यह सौभाग्य की बात है।

ACN ग्रैंड न्यूज़ के संपादक कमलेश यादव ने भी कार्यक्रम में संक्षिप्त में अपनी बात रखी।

कार्यक्रम के अंतर्गत कैबिनेट मंत्री वृद्ध आश्रम में वरिष्ठ जनों का स्वागत सत्कार करते हुए उन्हें शॉल और मिठाई भेंट की गई और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की गई।