दो वाहनों में टक्कर, चारों लोग घायल

0
95

दो वाहनों में टक्कर, चारों लोग घायलIMG 20250610 WA0002
कोरबा के दर्री थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक बोलरो वाहन ने दो बाइक सवारों को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना दर्री थाना से कोरबा की ओर आने वाले मार्ग पर सीएसईबी पुल के पास एनटीपीसी प्लांट मोड़ के निकट हुई।
बोलरो वाहन ने अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रही दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार बोलरो के नीचे दब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बोलरो को धक्का देकर घायलों को बाहर निकाला।
घायलों की गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें तत्काल ऑटो की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई और वाहनों की आवाजाही बाधित रही। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि उक्त मोड़ पर स्पीड ब्रेकर की व्यवस्था की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।