दो ट्रेलरों में भिड़ंत ट्रेलर ड्राइवर फंसा केबिन मे
एक घण्टे की कड़ी मेहनत के बाद निकाला गया बाहर

कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र में उरगा भैसमा मार्ग पर कूकरीचोली के समीप तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क पर खडे दूसरे ट्रेलर को टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक ट्रेलर का ड्राइवर केबिन में ही फंस गया।
पुलिस, डायल 112 और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद ड्राइवर को केबिन से बाहर निकाला गया।




