दोस्त को बचाने गया तो वह भी पिट गया
पेचकस से किए गए हमले में तीन लोग घायल
एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ युवकों के मध्य मारपीट हो रही है। यह युवक कौन है अभी तक इसका पता नहीं चला है लेकिन संकेत मिला है की मारपीट करने वाले लाइनमैन का काम करते हैं ।उनके पास मिले पेचकस प्लास और बिजली के तार से यह अनुमान लगाया जा रहा है
रवि विश्वकर्मा नामक युवक ने पुलिस को बताया है कि बुधवारी बाजार के पार्किंग एरिया में कुछ लोग शराब पी रहे थे उनसे ही विवाद शुरू हुआ। जिससे विवाद शुरू हुआ उसे युवक के दोस्त रवि ने बचाने का प्रयास किया तो उसकी भी पिटाई कर दी गई। वीडियो के आधार पर मारपीट करने वालों तक पहुंचने का प्रयास सीएसईबी चौकी पुलिस कर रही है




