देव पहरी जलप्रपात में पांच बच्चे फंसे
इन्हें बचाने का प्रयास जारी

कोरबा के देव्पहरी जलप्रपात के समीप पिकनिक मनाने कोरबा के बच्चे बड़ी संख्या में पहुंचे थे
कुछ बच्चे स्पॉट में निर्मित कॉटेज में बैठकर आनंद ले रहे थे इस समय अचानक पानी बढ़ना शुरू हुआ। अधिकांश बच्चे तो बाहर आ गए लेकिन तीन लड़कियां और दो लड़के वहीं फंस गए।
सूचना मिलने पर पुलिस रेस्क्यू टीम के साथ बच्चों को बचाने का प्रयास कर रही है पता चला है कि जिन बच्चों की जान खतरे में है वह कोरबा के मिशन रोड निवासी हैं




