Home Astrology देवपहरी के हिंगलाजगढ़ में प्रज्वलित होगी 7 शक्तिपीठ की अखंड ज्योति, ...

देवपहरी के हिंगलाजगढ़ में प्रज्वलित होगी 7 शक्तिपीठ की अखंड ज्योति, देश के अलग-अलग स्थान से श्रद्धालु हुए रवाना

0
190

 

अखंड ज्योति

देवपहरी के हिंगलाजगढ़ में प्रज्वलित होगी 7 शक्तिपीठ की अखंड ज्योति

देश के अलग-अलग स्थान से श्रद्धालु हुए रवाना

A आश्विन नवरात्र पर कोरबा जिले के देवपहरी स्थित देवी सिद्धिदात्री के दरबार में तैयार हो रहे हिंगलाजगढ़ में शक्तिपीठों की अखंड ज्योति प्रज्वलित होगी। असम के गुवाहाटी की कामाख्या, वैष्णो देवी, पावागढ़ की कालिका देवी, दक्षिण से कामाक्षी देवी और मध्य भारत से शारदा देवी की अखंड ज्योति के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। बताया गया कि सिद्धिदात्री की ज्योति के साथ ही यहां पर हिंगलाज की प्रतीकात्मक ज्योति भी प्रज्वलित की जाएगी ताकि भविष्य में इस संकल्प को पूरा किया जा सके।