Home छत्तीसगढ़ देखिये वीडियो,जहरीले अहिराज सांप ने दूसरे सांप को बनाया अपना शिकार,रेस्क्यू कर...

देखिये वीडियो,जहरीले अहिराज सांप ने दूसरे सांप को बनाया अपना शिकार,रेस्क्यू कर छोड़ा गया जंगल मे 

0
57

कोरबा।रौंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो देख आप भी सिहर उठेंगे। सर्पराज अहिराज ने कैसे किया सांप का शिकार। यह नजारा कोरबा के वार्ड 4 देवांगन पारा के इंदिरा नगर मोहल्ले के शिव मंदिर के पास नदी जाने वाली सीढ़ी पर सोमवार रात करीब 10 बजे देखने को मिला। जहां जहरीले अहिराज सांप ने दुसरे सांप को अपना शिकार बना लिया

IMG 20231024 WA0003 IMG 20231024 WA0002 IMG 20231024 WA0001

अहिराज द्वारा ढोढ़ीया सांप का शिकार किया जा रहा था तभी यहां से गुजर रहे युवक की नजर इन पर पड़ गई और उसने इस दृश्य को अपने मोबाइल में कैद कर लिया ।आसपास लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई लेकिन किसी की हिम्मत नहीं थी कि डोडिया साप को अहिराज सांप के चंगुल से बचा सके। यह दृश्य लगभग 25 मिनट तक चलता रहा अहिराज ने उस सांप को अपने जबड़े में जकड़ रखा था . उसके बाद लोगों ने सांप को रेस्क्यू कर पकड़ा। स्थानीय युवक के द्वारा सर्पो और लोगों के सुरक्षार्थ हिम्मत दिखाकर दोनों सर्प को बोरी में भरकर राताखार के पास जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

 

स्थानीय लोगों की माने तो हसदेव नदी किनारे बस्ती बसा हुआ है और यह सांप काफी खतरनाक है जिसके डसने से लोगों की मौत भी हो जाती है इस दृष्टिकोण से सांप को पकड़ कर जंगल में छोड़ा गया।