देखिए live वीडियो,आवारा कुत्तों के झुंड ने बिल्ली को घर से निकाल कर नोच खाया उसके बाद मासूम को बनाया शिकार ,घटना के बाद इलाके में मचा हड़कप

0
79

देखिए live वीडियो,आवारा कुत्तों के झुंड ने बिल्ली को घर से निकाल कर नोच खाया

उसके बाद मासूम को बनाया शिकार

,घटना के बाद इलाके में मचा हड़कपIMG 20250720 WA0014

कोरबा।दीपका थाना अंतर्गत एसईसीएल आजाद कालोनी माइनस क्वार्टर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जिसमें आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला। कुत्तों के झुंड ने क्वार्टर के आंगन का गेट को खोलकर अंदर घुसता है और पालतू बिल्ली पर भौंकने लगता है बिल्ली भी कुत्ते को देख भागने लगती है लेकिन बिल्ली को कुत्ते के झुंड ने दबोच लिया और उसे घर के बाहर नोच डाला। जिससे उसकी मौत हो गई।कुत्तों की सारी हरकते घर के बाहर आंगन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

मकान मालिक के घर का दरवाजा अंदर से बन्द था। जब थोड़ी देर बाद बाहर आकर देखा तो बिल्ली उसकी जगह पर नही थी। फिर खोजबीन की गई उसके बाद सीसीटीवी कैमरे को देखा गया जिसमें कुत्तों की सारी हरकते कैद थी।

बताया जा रहा है कि मकान मालिक बिल्ली को एक साल पहले बिलासपुर से लेकर आये थे । घर के एक सदस्य की तरह थी बिल्ली। उसके लिए आंगन में अलग से छोटा सा बिस्तर और कुटिया बनाई गई थी । इस घटना के बाद परिवार के सभी सदस्य दुखी हैं।

बताया जा रहा है कि कॉलोनी में ही कुत्ते ने एक 7 साल के मासूम जया कुमारी को भी काटा है । उसके अलावा अन्य कई लोगो को कुत्ते ने काट लिया है ईसके बाद कॉलोनी में दहशत का माहौल है।

स्थानीय लोगो की माने तो कुत्तों के आतंक से लोग परेशान है आवारा कुत्ते काफी बढ़ गए हैं लोगो ने माग की है कि कुत्तों को लेकर ध्यान देना चहिए उनके नसबन्दी को लेकर जो योजना चल रही थी उस ओर ध्यान दिया जाय ताकि भविष्य मे कुत्तो की संख्या में कमी लाई जा सके