Home Astrology दीपका से बिना ढके कोयला परिवहन पर उठे सवाल. पर्यावरण और सुरक्षा...

दीपका से बिना ढके कोयला परिवहन पर उठे सवाल. पर्यावरण और सुरक्षा को खतरा उत्पन्न कर रहा है एसईसीएल, देखिए वीडियो

0
164

दीपका से बिना ढके कोयला परिवहन पर उठे सवाल. पर्यावरण और सुरक्षा को खतरा उत्पन्न कर रहा है एसईसीएल

देखिए वीडियोScreenshot 20250830 125750 Gallery

कोरबा के दीपका खदान साइलो से प्रतिदिन 10 से 15 ट्रेनों के माध्यम से विभिन्न राज्यों में कोयले की ढुलाई की जा रही है। स्थानीय नागरिकों और श्रमिक संगठनों का कहना है कि इस प्रक्रिया में पर्यावरणीय मानकों और सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाना आवश्यक है।

तस्वीरें और वीडियो में आप देख सकते हैं ढुलाई के दौरान यदि ट्रेनों में कोयले को तिरपाल से ढककर ले जाया जाए तो न केवल उड़ती धूल और प्रदूषण पर रोक लग सकती है, बल्कि रेल पटरियों पर कोयले के गिरने से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं से भी बचाव संभव है।

सामाजिक संगठनों ने यह भी चिंता जताई है कि खुले में कोयला ले जाने के दौरान चोरी की घटनाएं सामने आती रही हैं। ऐसे मामलों में ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइनों के संपर्क में आने का खतरा भी बना रहता है, जो जानमाल के लिए गंभीर हो सकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि पर्यावरणीय और सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए तो इस तरह की घटनाओं को रोका जा सकता है और स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी।

स्थानीय नागरिकों एवं संगठनों ने प्रबंधन से अपील की है कि कोयले की ढुलाई में निर्धारित सुरक्षा और पर्यावरण मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए, अन्यथा वे इस मुद्दे को लेकर बड़े आंदोलन का रुख कर सकते हैं।