Home Astrology दीपका प्रबंधन अब पत्रकारों के पीछे पड़ा, गलत को गलत कहने...

दीपका प्रबंधन अब पत्रकारों के पीछे पड़ा, गलत को गलत कहने पर प्रबंधन कर रहा है दादागिरी, पत्रकारों पर दबाव बनाने की हो रही है कोशिश

0
131

दीपिका प्रबंधन अब पत्रकारों के पीछे पड़ा

गलत को गलत कहने पर प्रबंधन कर रहा है दादागिरी

पत्रकारों पर दबाव बनाने की हो रही है कोशिशIMG 20250829 WA00163

दीपका क्षेत्र में हाल ही में कोयला मंत्री के आगमन के दौरान एसईसीएल प्रबंधन द्वारा लगाए गए पर्दों को लेकर उठे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। स्थानीय पत्रकारों का कहना है कि इस मुद्दे के समाचार प्रसारित व प्रकाशित होने के बाद उन पर परोक्ष रूप से दबाव बनाने की कोशिशें शुरू हो गई हैं।

सूत्रों के मुताबिक, कुछ पत्रकारों के परिजनों को नियमानुसार आवंटित आवास खाली करने के नोटिस दिए गए, जिसे बाद में खाली भी कर दिया गया। इस घटनाक्रम ने पत्रकारिता की स्वतंत्रता और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

“क्या भ्रष्टाचार की पोल खुलने पर दबाव बनाने की कोशिश?”

कर्मचारी संगठनों और स्थानीय सूत्रों का आरोप है कि लंबे समय से दीपका क्षेत्र की विभिन्न शाखाओं—जैसे रोड सेल, सिविल, परचेज़, विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग—में खरीद-फरोख्त और पारदर्शिता को लेकर सवाल उठते रहे हैं।

इसी संदर्भ में उल्लेखनीय है कि पूर्व में दीपका सिविल विभाग के एक अधिकारी को सीबीआई ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। यह मामला उस समय भी चर्चाओं में रहा था अब नए मामले ने भ्रष्टाचार के आरोपों को और मजबूत किया है।

 

नागरिकों और कर्मचारियों की राय

स्थानीय नागरिकों और कर्मचारियों का कहना है कि यदि आरोपों में सच्चाई है तो पारदर्शी जांच होनी चाहिए, ताकि दोषियों पर कार्रवाई हो सके और निर्दोषों को बेवजह परेशान न किया जाए। उनका मानना है कि सच्चाई सामने लाने वाले पत्रकारों पर दबाव डालना लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए चिंताजनक संकेत है।

 

आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार

इस पूरे मामले पर एसईसीएल दीपका प्रबंधन से आधिकारिक प्रतिक्रिया लेने का प्रयास किया गया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक प्रबंधन की ओर से कोई बयान उपलब्ध नहीं हो सका।